
रीवा, रीवा के एक स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज कराने आए दंपति के साथ चाकू की नोक पर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट गए मसरूका को पुलिस ने बरामद कर लिया है
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि 28 सितंबर को सेमरिया निवासी राहुल कुशवाहा अपनी पत्नी को दिखाने डॉक्टर मनोज इंदुलकर के यहां आया हुआ था. डॉक्टर के यहां नंबर लगाने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ रानी तालाब में बैठा हुआ था तभी रानी तालाब निवासी शातिर बदमाश आशीष उर्फ चोबा बंसल अपने साथी सोहेल खान के साथ वहां पहुंचा और चाकू अड़ा कर दंपति से 4000 रुपए लूट कर फरार हो गए. घटना की शिकायत 29 सितंबर को सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए आरोपियों में आशीष चोबा एक ऐसे ही मामले में अभी जेल से छूटा है. आरोपियों से पुलिस अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है.
