रामलला के दर्शन कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, महिला की मौत

शिवपुरी: जिले में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लौट रहे एक राजस्थानी परिवार की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। यह हादसा मंगलवार रात एनएच-46 पर उस समय हुआ जब परिवार गलत जगह उतरने के बाद हाईवे पार करने की कोशिश कर रहा था।
मृतक महिला की पहचान राजस्थान के कोटा जिले (इटावा थाना क्षेत्र) के ग्राम रजोपा निवासी जानकी बाई नागर के रूप में हुई है। जानकी बाई अपने पति रामप्रसाद नागर, बेटे, बहू और पोते-पोतियों के साथ अयोध्या से वापस अपने गांव लौट रही थीं। परिवार को श्योपुर जाने के लिए शिवपुरी उतरना था, लेकिन सफर के दौरान पूरा परिवार सो गया। बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए उन्हें शिवपुरी में नहीं जगाया और बस आगे ले गया।
रात करीब 3 बजे जब परिवार की नींद खुली, तो उन्हें एहसास हुआ कि वे अपनी मंजिल शिवपुरी से काफी आगे निकल आए हैं। जब उन्होंने विरोध किया, तो बस चालक ने उन्हें लुकवासा चौकी के पास सुनसान हाईवे पर उतार दिया और बस लेकर चला गया। रात के अंधेरे में परिवार वापस शिवपुरी की ओर जाने वाली सड़क पकड़ने के लिए हाईवे पार कर रहा था, तभी हादसा हो गया।

Next Post

नाली के पानी और जमीन के विवाद को लेकर जानलेवा हमला, कई घायल

Thu Mar 26 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक परिवार शिकायत लेकर पहुंचा कि कुछ दबंगों द्वारा हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा हैं कि विवाद नाली के पानी और कुछ कब्जा वाली जमीन का हैं, वहीं इस विवाद को लेकर एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक […]

You May Like