नाली के पानी और जमीन के विवाद को लेकर जानलेवा हमला, कई घायल

शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक परिवार शिकायत लेकर पहुंचा कि कुछ दबंगों द्वारा हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा हैं कि विवाद नाली के पानी और कुछ कब्जा वाली जमीन का हैं, वहीं इस विवाद को लेकर एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक राय होकर बड़ी बेरहमी से हमला कर दिया। घटना में परिवार की महिलाएं और बच्चियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जो शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
पीड़ित मांगीलाल राठौर निवासी ग्राम खरई थाना तेंदुआ ने बताया कि घटना 22 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। गांव के ही राममजन, हरविलास, देवेन्द्र, विनोद और अन्य महिला-पुरुषों ने एक राय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर सभी लोगों ने लाठी, डंडों और लोहे के सरियों से हमला कर दिया। हमले में मेरी बहू सुनीता राठौर का सिर फट गया और हाथ फैक्चर हो गया, जबकि नातिन नेहा, ज्योति और दूसरी बहू कविता को भी गंभीर चोटें आई हैं। दबंगों ने हमारी मैजिक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि हमने इस घटना की शिकायत तेंदुआ थाने में दर्ज कराई है।

Next Post

नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन 28 मार्च को, जनसभा को भी संबोधित करेंगे मोदी

Thu Mar 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 28 मार्च को नोएडा के जेवर स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि श्री मोदी 28 मार्च सुबह लगभग 11:30 बजे गौतम बुद्ध नगर में जेवर […]

You May Like