शाहगंज. नगर में नवरात्र के पावन अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सोनम भार्गव द्वारा किया गया. अतिथियों का सम्मान रामलीला समिति अध्य्क्ष रामगोपाल सैनी ने किया. रामलीला 11 अक्टूबर को श्री राम राज्याभिषेक के साथ समाप्त होगी. रामलीला प्रतिदिन रात्रि 9 से शुरू होकर 12 बजे तक चलती है. रामलीला महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिवस नारद मोह एवं रामजन्म की लीला का मंचन किया गया. जिसे देखने बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे.
