अब तक खरीदी गई 40 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान

भोपाल, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आज तक 6 लाख 22 हजार किसानों से 40 लाख 37 हजार 274 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार धान का उपार्जन 23 जनवरी तक किया जायेगा। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में अभी तक 6489 करोड़ 39 लाख रूपये की राशि अंतरित कर दी गई है। खरीदी गई धान में से 32 लाख 84 हजार 233 मीट्रिक टन उपार्जित धान का परिवहन किया जा चुका है। कुल 9 लाख 27 हजार मीट्रिक टन धान मिलर्स को भेजी जा चुकी है।
प्रदेश के बालाघाट में 5 लाख 19 हजार 133, सतना 3 लाख 83 हजार 660, कटनी 3 लाख 93 हजार 602, रीवा 3 लाख 36 हजार 573, जबलपुर 3 लाख 48 हजार 522, सिवनी 2 लाख 72 हजार 773, मण्डला 1 लाख 88 हजार 464, शहडोल 1 लाख 82 हजार 963, मैहर 1 लाख 58 हजार 350, नर्मदापुरम 1 लाख 53 हजार 844, सिंगरौली 1 लाख 34 हजार 24, पन्ना 1 लाख 42 हजार 881, उमरिया 1 लाख 21 हजार 145, सीधी 1 लाख 16 हजार 530, अनूपपुर 90 हजार 763, मऊगंज 91 हजार 418, दमोह 78 हजार 273, नरसिंहपुर 72 हजार 134, डिंडोरी 65 हजार 519, रायसेन 44 हजार 935, बैतूल 42 हजार 108, सीहोर 34 हजार 757, सागर 16 हजार 554, छिन्दवाड़ा 11 हजार 371, भिंड 1664, विदिशा 1168, हरदा 1212, शिवपुरी 731, मुरैना 129, अलीराजपुर 56 और झाबुआ जिले में 18 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Next Post

राहुल गांधी को अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए: यादव

Thu Jan 16 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर आज उन पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें इसके लिए देश से माफी मांगनी […]

You May Like