रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में NSUI का अनोखा विरोध प्रदर्शन

रीवा, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा में छात्र हितों की अनदेखी, परीक्षाओं में लगातार हो रही देरी और कथित भ्रष्टाचार को लेकर NSUI का आंदोलन अब तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में कुलगुरु को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ और हवन किया।

NSUI का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से दोहरे मापदंड पर काम कर रहा है। सत्ता पक्ष के छात्र संगठन ABVP के लिए विश्वविद्यालय का सभागार हमेशा खुला रहता है, उन्हें हर कार्यक्रम की अनुमति आसानी से मिल जाती है। जबकि विपक्षी छात्र संगठन NSUI जब कोई छात्र हित का कार्यक्रम करना चाहता है तो सभागार को बंद कर दिया जाता है और अनुमति नहीं दी जाती है। इससे साफ तौर पर विश्वविद्यालय प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप और भेदभाव की बू आती है।

NSUI ने कुलगुरु राजेंद्र कुड़रिया और शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष रामभूषण मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय में कुलगुरु और प्रोफेसर के रूप में नहीं, बल्कि RSS व भाजपा के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संगठन ने आरोप लगाया कि एक ही व्यक्ति को पांच-पांच विभागों का प्रभार दिया गया है, जो नियमों के खिलाफ है। विश्वविद्यालय में चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है और छात्र परेशान हो रहे हैं। NSUI ने चेतावनी दी है कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

Next Post

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान सिब्बल, भूषण और यादव समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गये

Sat Oct 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को हुए विरोध-प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव समेत लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि छात्र […]

You May Like