जबलपुर: विजय नगर थानांतर्गत ग्राम बसहा में एक निजी स्कूल के सामने खेल के मैदान में शाम चार बजे काम कर रहे सूरज यादव की नजर दीवार के पास सटकर बैठे मटमैले रंग के आठ फीट लंबे सांप पर पड़ी तो वे अवाक रह गए। इसकी सूचना तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का है। जिसे अधिक चूहे खाने के कारण रैट स्नेक कहते हैं।ये सर्प जहरीला नहीं होता है। गर्मी में अधिक तापमान के कारण ये दीवार की मिट्टी में छिपकर पर्याप्त मात्रा में ठंडक ले रहा था। रैस्क्यू के दौरान ये आक्रामक भी हो रहा था।
Next Post
पद्म श्री सम्मान समारोह में दिखा अनोखा नज़ारा: पुडुचेरी के सिलंबम गुरु ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने जमीन पर लेटकर किया साष्टांग प्रणाम
Tue May 26 , 2026
हैदराबाद | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में उस समय सभी की निगाहें थम गईं, जब पुडुचेरी के प्रसिद्ध सिलंबम गुरु के. पजानिवेल को सम्मानित किया गया। पुरस्कार ग्रहण करने से पूर्व पजानिवेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके समक्ष जमीन […]

You May Like
-
9 months ago
दमोह पुलिस ने इंदौर से नाबालिग को किया बरामद
-
11 months ago
भोपाल की तर्ज पर इंदौर में भी 90 डिग्री का बन रहा ब्रिज