भोपाल में भेल ऑफिसर्स क्लब बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ

भोपाल।भेल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल में बहुप्रतीक्षित ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ 1 फरवरी 2026 की शाम को किया गया। यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता 1 से 5 फरवरी तक आयोजित की जा रही है, जिसमें रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

इस टूर्नामेंट में सब-जूनियर, जूनियर, पुरुष, महिला एवं मास्टर्स वर्ग की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। भोपाल तथा आसपास के क्षेत्रों से 180 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कर आयोजन को शानदार प्रतिसाद दिया है, जो क्षेत्र में बैडमिंटन के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।

1 फरवरी को शाम 5 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (ट्रांसफॉर्मर्स एवं फीडर्स), भेल भोपाल एवं अध्यक्ष, भेल ऑफिसर्स क्लब उपस्थित रहे। उनके साथ अनुराधा तैलंग तथा ऑफिसर्स क्लब के सदस्य भी समारोह में शामिल हुए।

अपने संबोधन में तैलंग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे खेल भावना और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह टूर्नामेंट भविष्य के ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार करेगा, जिनकी तस्वीरें एक दिन साइना नेहवाल और पी.वी. सिंधु जैसी दिग्गज खिलाड़ियों के साथ क्लब के कोर्ट की दीवारों पर सजी होंगी।

इस सफल आयोजन के लिए क्लब कमेटी के प्रयासों, विशेष रूप से बैडमिंटन सचिव आशीष गुप्ता की भूमिका की सराहना की गई।

Next Post

संत रविदास जयंती प्रतिभाएं सम्मानित

Sun Feb 1 , 2026
सीहोर। रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती डॉ.अंबेडकर नगर रविदास मंदिर में मनाई गई. इस मौके पर नरेन्द्र खंगराले तथा सन्नी जाटव, नरेन्द्र बनवईया, मनोज फरेला, कपिल पुरविया, राहुल कचनेरिया, टीटू कचनेरिया द्वारा रविदास मंदिर के सामने पुराने स्कूल को तोड़़कर नवीन सामुदायिक रविदास भवन बनाने का मांग […]

You May Like