
सीहोर। रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती डॉ.अंबेडकर नगर रविदास मंदिर में मनाई गई.
इस मौके पर नरेन्द्र खंगराले तथा सन्नी जाटव, नरेन्द्र बनवईया, मनोज फरेला, कपिल पुरविया, राहुल कचनेरिया, टीटू कचनेरिया द्वारा रविदास मंदिर के सामने पुराने स्कूल को तोड़़कर नवीन सामुदायिक रविदास भवन बनाने का मांग पत्र विधायक प्रतिनधि अखिलेश राय को सौंपा गया.
श्री राय ने 25 लाख रुपए की लागत से भवन बनाने की घोषणा की. वहीं दूसरी ओर वार्ड 11 में अनेक विकास कार्य कराए जाने की मांग की गई. जिसे लेकर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा संत रविदास मुक्ति धाम तथा डॉ.अ बेडकर पार्क में लाखों रुपए के विकास कार्य के साथ इन्दौर-भोपाल रोड़ पर डॉ.अ बेडकर उपवन में डॉ.अंबेडकर की नई प्रतिमा लागने की भी घोषणा की. इस मदौरान प्रतिभाओं का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, सीताराम यादव, राजीव गुजराती, भाजपा नेता सन्नी महाजन, नपाउपाध्यक्ष विपिन शास्ता, घनश्याम यादव, विवेक राठौर, पार्षद लोकेन्द्र वर्मा, सुदीप प्रजापति उपस्थित थे.
