श्रद्धा पूर्वक मनाई ईष्ट देव की जयंती,विजयवर्गीय समाज ने मनाई प्रभु श्री रामचरण महाराज की जयंती 

ब्यावरा।विजयवर्गीय समाज के द्वारा नगर में अपने ईष्ट देव श्री रामचरण महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई. पूजा अर्चना कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया.

कोटा से आये मुख्य अतिथि महावीर विजयवर्गीय द्वारा महाराज श्री का पूजन अर्चन किया गया. तत्पश्चात समाजजनों द्वारा सामूहिक पुजा अर्चना की गई.

बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुदंर प्रस्तुति दी गई. भाषण, गीतों की प्रस्तुति, चेयर रेस एवं कपल गेम का आयोजन हुआ. मेघावी विद्यार्थियों व समाज के वरिष्ठजनों का शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मिले सहयोग पर समाज अध्यक्ष योगेश विजयवर्गीय ने आभार व्यक्त किया.

Next Post

सनातन व्यवस्था के संस्कार जीवन को संतुलित, स्वस्थ और मूल्यवान बनाने की है वैज्ञानिक पद्धति : सीएम डॉ. यादव 

Sun Feb 1 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में परंपरा और विज्ञान कभी अलग-अलग नहीं रहे। सनातन व्यवस्था के संस्कार केवल धार्मिक व्यवस्था नहीं बल्कि जीवन को संतुलित, स्वस्थ और मूल्यवान बनाने की वैज्ञानिक पद्धति है। गर्भ में पल रहे शिशु को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से […]

You May Like