डोडा चूरा के साथ तस्कर को दबोचा

आष्टा। पुलिस ने 31 किलो 450 ग्राम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नए बायपास पर एक व्यक्ति अवैध रूप से डोडाचूरा बेचने के लिए बैठा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. पुलिस ने संदिग्ध को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 31 किलो 450 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपी की पहचान इमरान खान पिता आलम खान, निवासी किला के रूप में की है. आरोपी के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है. मामले में पुलिस की जांच जारी है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रमन ठाकुर, उपनिरीक्षक अनिल डोडियार, आरक्षक संजय शर्मा, महेंद्र एवं हरिओम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

 

 

Next Post

बेटे ने अंजान ट्रेन में मां को छोड़ा, 15 दिन भटकने के बाद घर लौटी

Thu Nov 12 , 2026
सीहोर। बुढ़ापे में जिन बेटों का सहारा बनना था, उन्हीं के व्यवहार से परेशान होकर बुजुर्ग माताओं को अपने अधिकारों के लिए पुलिस की चौखट पर पहुंचना पड़ रहा है. किसी बेटे ने 75 वर्षीय मां को रेलवे स्टेशन पर अनजान ट्रेन में बैठाकर छोड़ दिया, जिसके बाद वह 15 […]

You May Like