ननि के वार्ड 38 से 41 तक राख का कहर, कई मोहल्लों में घुट रही सांसें

सिंगरौली: बैढ़न के तुलसी वार्ड बलियरी स्थित वार्ड क्रमांक 38 में एनटीपीसी विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन का फ्लाई ऐश डैम आसपास के क्षेत्रों के लिए चुनौती बनता नजर आ रहा है। करीब 500 एकड़ में फैले इस डैम से उड़ने वाली राख और धूल का प्रभाव अब केवल वार्ड 38 तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर वार्ड 39, 40 और 41 तक भी पहुंच रहा है।

इन इलाकों में हवा चलने पर राख के कण दूर-दूर तक फैल जाते हैं, जिससे घरों, सड़कों और खुले स्थानों पर राख की परत देखी जा रही है। कई स्थानों पर दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने के बावजूद धूल अंदर तक पहुंच रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

क्षेत्र में रहने वाले लोगों के अनुसार, वातावरण में बढ़ती धूल और राख के कारण सांस संबंधी परेशानी, आंखों में जलन और खांसी जैसी दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिनका असर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक देखा जा रहा है।

इधर, संबंधित विभागों को इस संबंध में जानकारी दी गई है। स्थानीय स्तर पर स्थिति के आकलन और नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की अपेक्षा जताई जा रही है, ताकि प्रभावित वार्डों में रहवासियों को राहत मिल सके।

Next Post

आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर बैन का खतरा, चेन्नई के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण पूरी टीम पर लगा भारी जुर्माना

Sat Apr 4 , 2026
चेन्नई |  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बावजूद पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय सीमा के भीतर ओवर पूरे न करने के कारण कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 […]

You May Like