बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का घोषणा पत्र कल, ‘हर घर सरकारी नौकरी’ और महिला सशक्तिकरण पर फोकस

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन का चुनावी घोषणा पत्र मंगलवार, 28 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। यह घोषणा पत्र कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में घटक दलों के अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा आम जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

घोषणा पत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा अब तक किए गए सभी प्रमुख वादों को शामिल किया गया है। इसमें ‘हर परिवार से एक को सरकारी नौकरी’ देने की घोषणा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान देते हुए माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं और जीविका दीदियों को हर महीने दो हज़ार रुपये मासिक भत्ता देने का वादा शामिल है।

घोषणा पत्र में आरक्षण की सीमा बढ़ाने और आम जनता के लिए कई आकर्षक वादे किए गए हैं। इनमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा प्रमुख है। इसके अलावा, पंचायत प्रतिनिधियों के भत्ते को दोगुना करने और पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन देने के वादे को भी शामिल किया गया है।

Next Post

एयर इंडिया की फ्लाइट में कॉकरोच को 'फांसी'! लॉगबुक एंट्री वायरल होने से हड़कंप, सफाई व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Mon Oct 27 , 2025
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2025: एयर इंडिया की दिल्ली से दुबई जा रही एक फ्लाइट की कैबिन डिफेक्ट लॉगबुक की एक अनोखी एंट्री वायरल हो गई है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। इस एंट्री में लिखा गया था कि उड़ान के दौरान एक जिंदा कॉकरोच मिला, जिसे […]

You May Like