पड़ोसी ने सूने घर से चुराये थे जेवर- नगदी, नकबजन गिरफ्तार

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत पुराना कंचनपुर में सूने मकान से जेवरात, नगदी चुराने वाले शातिर नकबजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से चुराये हुए सोने चांदी के जेवरात जब्त कर लिए गए। चोर कोई नहीं बल्कि पीडि़त का पड़ोसी निकला जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि 3 अगस्त 25 को श्रीमती राजकुमारी कुशवाहा 40 वर्ष निवासी पुराना कंचनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर उसके सूने घर से सोने चांदी के जेवरात, नगद 20 हजार रूपये चुराकर ले गए थे। कंचनपुर रोड में दबिश देकर पिंटू केवट पिता दीपक केवट 36 वर्ष निवासी पुराना कंचनपुर को पकड़ा गया। जिसने पड़ोसी राजकुमारी कुशवाहा के मकान के सूने घर में बाहर खूंटी में टंगी चाबी से दरवाजा खोलकर चोरी करना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से 2 लाख रूपये के जेवरात जब्त किए गए।

Next Post

लॉस एंजेल्स में संगीत समारोह के बाद सामूहिक गोलीबारी में दो लोगों की मौत, छह घायल

Tue Aug 5 , 2025
लॉस एंजिल्स, 05 अगस्त (वार्ता) अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजेल्स में हार्ड समर संगीत समारोह के बाद शहर में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। कैलिफोर्निया प्रांत के सबसे बड़े शहर में 14वें प्लेस के […]

You May Like