भोपाल: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2026 के अवसर पर उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों और व्यक्तियों को राज्य एवं संभाग स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण कर्मवीर शर्मा ने बताया कि पुरस्कारों के लिए चयन 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के बीच की गई गतिविधियों के आधार पर होगा।
राज्य स्तर पर तीन पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें प्रथम पुरस्कार 1 लाख 11 हजार रुपये, द्वितीय 51 हजार रुपये तथा तृतीय 25 हजार रुपये का होगा। वहीं प्रत्येक संभाग में भी तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। आवेदन राज्य एवं संभाग स्तर के लिए अलग-अलग स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रारूप विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित
