धार्मिक कार्यक्रमों के लिए शिवाजी मैदान रहेगा निःशुल्क

जबलपुर: कैंट विधायक अशोक रोहाणी द्वारा हेड क्वार्टर मध्य भारत एरिया में छावनी परिषद अध्यक्ष बिग्रेडियर दिनेश कुमार जांघू एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिमन्यु सिंह के साथ बैठक कर शिवाजी मैदान में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें छावनी परिषद अध्यक्ष बिग्रेडियर दिनेश कुमार जांघू में कैंट विधायक अशोक रोहाणी के विशेष आग्रह को स्वीकार करते हुए.

शिवाजी मैदान में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क न लेनें पर सहमति देते हुए विगत वर्षों की भांति धार्मिक आयोजनों के लिए शिवाजी मैदान के आवटन नियमों को यथावत रखने का निर्णय लिया। इसके साथ ही विगत कई दिनों से चले आ रहे शिवाजी मैदान आवंटन शुल्क विवाद पर पूर्ण विराम लग गया है। कैन्ट बोर्ड प्रशासन के द्वारा प्रदान की गई इस राहत के लिए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक संगठनों ने निर्णय का स्वागत किया।

Next Post

पुलिस ने चलाया नशे से दूरी है जरूरी अभियान

Tue Jul 15 , 2025
रायसेन। रायसेन पुलिस लोगों को नशे जैसे प्रवत्ति से छुटकारा दिलाने के लिए नशे से दूरी है जरूरी चलाया जा रहा है।यह जागरूकता अभियान पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे व एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के […]

You May Like