कई क्षेत्रों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

जबलपुर: थाना तिलवारा अंतर्गत शाम के समय अचानक एक छोटा हाथी वाहन धू धू कर जल गया। मौके पर पहुंची डायल 100 ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार शाम को तिलवारा से सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक छोटा हाथी वाहन पर आग लग जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

मौके पर एक वाहन को रवाना किया गया, जहां पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी में आग पर काबू पाया। वाहन संचालक का नाम एवं आग लगने का कारण अज्ञात है। इसके अलावा बरगी हिल्स में एमपीईबी चौकी के समीप झाड़ियों में आग लग गई थी मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग बुझाई। इसके अलावा शाम को सैनिक सोसायटी के पीछे की पहाड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, जहां मौके पर एक वाहन को रवाना किया गया।

Next Post

एमआईटीएस में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत हुए 205 शोध पत्र

Tue Apr 1 , 2025
ग्वालियर: माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस) सम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय दो दिवसीय छात्र सम्मेलन ऑन मल्टीडिसिप्लिनरी एंड करंट टेक्निकल रिसर्च का समापन हुआ।डीम्ड यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि इस सम्मेलन ने तकनीकी और बहुविषयक अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। […]

You May Like