जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत इंद्राना रोड़ पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास बोलेरो को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतरकर पलट गई जिससे मां की मौत हो गई जबकि पुत्र, बेटी घायल हो गई।पुलिस ने बताया कि गौरव विश्वकर्मा 30 वर्ष निवासी बस स्टेण्ड के पास बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट ड्रायवरी करता है।
मझौली में अपने मामा डब्लू विश्वकर्मा के यहां अपनी मम्मी गौरी बाई, बहन शिवानी, भांजी परी को साथ लेकर अपने दोस्त की कार क्रमांक एमपी 20 सीएम 2067 से गया था, जहां से मझौली से अपने घर बरेला इसी कार से चारों वापस आ रहे थे। कार वह चला रहा था, जैसे ही इंद्राना रोड़ पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास पहुॅचे, मोड़ पर बुलेरो सामने से आ रही थी, जिसे बचाने के लिये अपनी कार को बाहर की तरफ काटा तो उसकी कार सड़क से नीचे खेत में उतरकर पलट गई.
जिससे मां बेहोश हो गयीं जिन्हें सिर में चोट आयी थी, बहन शिवानी को साधारण चोट, भांजी के सिर में चोट थी, उसे दाहिने कान के पीछे तरफ चोट थी। सभी उपचार के लिए मझौली अस्पताल आये जहाँ डाक्टर ने चैक कर उसकी मां गौरी विश्वकर्मा उर्फ प्रभा उम्र 55 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट पर टाटा नेक्शान कार क्रमांक एमपी 20 सीएम 2067 के चालक गौरव विश्वकर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
