पंजाबी एवं सिख समुदाय पारम्परिक पूजन कर आज मना रहा लोहड़ी पर्व


ग्वालियर:लोहड़ी का पर्व आज मंगलवार को पंजाबी एवं सिख समुदाय में खुशियों एवं उत्साह से मनाया जा रहा है। रात में गो कास्ठ से लोहड़ी को सजाकर विधिवत पूजन कर दीप प्रज्वलित कर उसमें मूंगफली, फूल्ले, रेवड़ी अर्पित कर परिवार समाज प्रदेश एवं देश की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। लोग उनके आगे मन्नत मांगेंगे।

जिन परिवारों में बालक, एवं वधू के आगमन की प्रथम लोहड़ी है, वह परिवार अपने रिश्तेदार एवं मित्रों को आमंत्रित कर अपनी क्षमता अनुसार लोहड़ी पर्व को मना रहे हैं और गजक का प्रसाद वितरण करेंगे। लोहड़ी पर्व शहर के पंजाबी बाहुल्य क्षेत्र हनुमान नगर, आदर्श कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी, अलीजा बाग, साकेत बिहार, रतन कॉलोनी, विनय नगर ,सेवा नगर, चेतकपुरी, बसंत विहार, माधव नगर, हरिशंकर पुरम ,समाधिया कॉलोनी, सिटी सेंटर आदि क्षेत्रो में मनाई जा रही है।

Next Post

दतिया में सुबह की शुरुआत गोली मारकर हत्या की खौफनाक वारदात से

Tue Jan 13 , 2026
दतिया: आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक युवक की खोपड़ी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के झांसी बाईपास सीतासागर के सामने की यह घटना है। घटना स्थल से युवक को जिला अस्पताल भेजा, रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम […]

You May Like