पुलिस ने चलाया नशे से दूरी है जरूरी अभियान

रायसेन। रायसेन पुलिस लोगों को नशे जैसे प्रवत्ति से छुटकारा दिलाने के लिए नशे से दूरी है जरूरी चलाया जा रहा है।यह जागरूकता अभियान

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे व एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली नरेंद्र गोयल एवं समस्त स्टाफ द्वारा शुरू किया जाएगा।

कोतवाली क्षेत्र में यह अभियान 15 से 30 जुलाई तक नशा मुक्ति के तहत विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।इस अभियान का खास मकसद है कि लोग नशे से तौबा करें।ताकि नशे जैसी लत से लोगों को मुक्ति मिल सके।बाकी की जिंदगी सादा जीवन उच्च विचार के साथ जी सकें।

 

Next Post

डंडेरा की सड़क कीचड़ में हुई तब्दील आवागमन में ग्रामीण परेशान

Tue Jul 15 , 2025
रायसेन। सांचेत ग्राम पंचायत अंडोल के ग्राम डंडेरा सड़क बारिश के चलते इन दिनों कीचड़ में तब्दील हो गई है।स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है ।ग्रामीण तेजराम चिडार प्रताप सिंह ने बताया है आए दिन दो पहिया वाहन कीचड़ में फिसल कर गिर […]

You May Like