डंडेरा की सड़क कीचड़ में हुई तब्दील आवागमन में ग्रामीण परेशान

रायसेन। सांचेत ग्राम पंचायत अंडोल के ग्राम डंडेरा सड़क बारिश के चलते इन दिनों कीचड़ में तब्दील हो गई है।स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है ।ग्रामीण तेजराम चिडार प्रताप सिंह ने बताया है आए दिन दो पहिया वाहन कीचड़ में फिसल कर गिर जाते है ।जिससे दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं।वहीं स्कूली छात्र छात्राओं को स्कूलआवागमन में बहुत परेशानी होती हैं।कीचड़ की मुक्ति के लिए ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों से लेकर सचिव को अर्जी देकर निवेदन किया।लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की है।जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनप रहा है। कभी रिमझिम तो कहीं तेज आफत की बारिश बारिश से डंडेरा की सड़क कीचड़ में तब्दील हो चुकी है।लापरवाही का आलम यह है कि दो पहिया वाहन चालक आएदिन कीचड़ में, गिरकर घायल हो रहे हैं।स्थिति यह है कि डंडेरा के लोग हल्की बारिश से सड़कों पर बने गड्ढ़ों में पानी से भर जाने से गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते।. साथ ही कई जगहों पर पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है.. इससे राहगीरों, खासकर पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सभी मुख्य मार्गों की स्थिति अत्यंत खराब हो गयी है।

 

Next Post

कचनार सिटी सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Tue Jul 15 , 2025
जबलपुर: महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू नियमित रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित होकर महापौर कार्यालय आने वाले संस्कारधानी के आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी करवा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को भी तकरीबन दोपहर 12 बजे […]

You May Like