जबलपुर: महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू नियमित रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित होकर महापौर कार्यालय आने वाले संस्कारधानी के आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी करवा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को भी तकरीबन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक 5 घंटे वे लगातार अपने कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याए सुनी और संबंधित सभी अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर समाधान भी कराते गए।
इस दौरान महापौर ने 5 घंटे की मैराथन बैठक में लगभग 400 से अधिक नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के लिए संबंधित लोककर्म, स्वास्थ्य एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी प्रकार अधिकारियों और कर्मचारियों की भी समस्याओं को सुना और स्थापना शाखा के अधिकारियों को समस्या का निराकरण करने निर्देशित किया।
महापौर कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर पहुॅंचे बहुत से नागरिकों को महापौर श्री अन्नू की पहल पर तत्काल राहत मिलने से सुखद अनुभव हुआ और वे खुश होकर वापिस रवाना हुए। जो समस्याएॅं तत्काल निराकृत नहीं हुई उन्हें आगामी तय समय सीमा में पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर महापौर ने व्यक्तिगत रूप से भी जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की। मैराथन बैठक के दौरान महापौर श्री अन्नू ने बताया कि मॉडल रोड़ की तरह विजय नगर स्थित कचनार सिटी मार्ग का भी उच्चगुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य शुरू कराया गया है, जो शीघ्र ही पूर्ण कराकर शहर के नागरिकों को आवागमन के लिए समर्पित की जायेगी।
