सतना :जिला संयोजक डॉ. अरूण शुक्ला ने बताया कि सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, संग्राम कॉलोनी सतना में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की छात्रा की तबीयत 14 फरवरी को सायं 6 बजे अचानक बिगड़ गई। छात्रा को चक्कर आने की शिकायत पर छात्रावास में उपस्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती रुकमणी देवी द्वारा तत्काल छात्रा की माता को दूरभाष पर सूचना दी गई। छात्रा की माता के जबलपुर में होने की जानकारी मिलने पर सतना में निवासरत मामा शैलेन्द्र साकेत से संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही मामा ने छात्रा को जिला चिकित्सालय ले जाने का निर्देश दिया। इसके पश्चात छात्रावास में मौजूद कर्मचारी श्रीमती रुकमणी देवी एवं कक्षा 12वीं की दो अन्य छात्रायें को तत्काल जिला चिकित्सालय सतना ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार किया गया।
उपचार के दौरान छात्रा के मामा शैलेन्द्र साकेत नजिला अस्पताल पहुंचे। तत्पश्चात छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती बीणा सिंह कुशवाहा भी जिला चिकित्सालय में उपस्थित रहीं। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा ने स्वयं को बेहतर बताते हुए अस्पताल में भर्ती न रहने की इच्छा जताई। रात्रि लगभग 9.30 बजे छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दिलाकर मामा एवं छात्रावास स्टाफ की मौजूदगी में छात्रावास वापस लाया गया। छात्रा की मांग पर माता से दूरभाष पर चर्चा उपरांत को मामा के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद 15 फरवरी को जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा स्वयं छात्रा की माता एवं मामा से दूरभाष पर संपर्क कर स्वास्थ्य की जानकारी ली गई, जिसमें बताया गया कि छात्रा अब पूर्णतः स्वस्थ है।
