जॉर्डन सम्राट ने गाजा में युद्धविराम, मानवीय सहायता की आपूर्ति का किया आह्वान

अम्मान, 19 अगस्त (वार्ता) जॉर्डन के सम्राट अब्दुल्ला द्वितीय ने सोमवार को गाजा में तत्काल युद्धविराम और मानवीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति का आह्वान किया। रॉयल हाशमाइट कोर्ट ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान सम्राट अब्दुल्ला ने गाजा पर अपने कब्जे को मजबूत करने और वहाँ सैन्य नियंत्रण का विस्तार करने की इजरायल की योजनाओं को जॉर्डन द्वारा अस्वीकार किए जाने की बात दोहराई और चेतावनी दी कि इस तरह के ”एकतरफा कदम” क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं।
उन्होंने तथाकथित “ग्रेटर इजरायल” दृष्टिकोण पर इजरायल के बयानों को भी खारिज कर दिया और पश्चिमी तट पर बस्तियों के विस्तार की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है और फिलिस्तीनियों के एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना के अधिकार को कमजोर करता है।
बैठक में क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई और श्री अब्दुल्ला ने सीरिया की सुरक्षा, स्थिरता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Next Post

गरम रोटी मांगने पर महिला को मारा थप्पड़, होटल संचालक पर कार्रवाई

Tue Aug 19 , 2025
इंदौर: रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में सोमवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब ठंडी रोटी परोसने की शिकायत करने पर होटल संचालक ने महिला ग्राहक को थप्पड़ मार दिया. विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी होटल मालिक न सिर्फ महिला से बदसलूकी करता […]

You May Like

मनोरंजन