हितग्राहियों को सौंपे गए ऋण स्वीकृति पत्र

जबलपुर: वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जिला अग्रणी बैंक द्वारा रिटेल मेगा क्रेडिट आउटरीच अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों तक बैंकिंग सेवाओं की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करना और सरकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की।

निगमायुक्त ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ब्याज अनुदान योजना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि शहर का कोई भी पात्र व्यक्ति अपने घर के सपने से वंचित न रहे। बैंक और प्रशासन मिलकर इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि ब्याज अनुदान का लाभ उठाकर अधिकतम लोग अपना आशियाना बना सकें।

शिविर के दौरान निगमायुक्त द्वारा कई हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऋणों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। पत्र पाकर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख अविनाश कुमार एवं एल.डी.एम. दिवाकर सिंह आदि ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

निगमायुक्त ने सड़कों पर उतरकर देखी सफाई व्यवस्था

Sun Feb 22 , 2026
जबलपुर:शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत वे शहर की सड़कों पर उतरे और सफाई व्यवस्था देखी। और शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का सघन दौरा कर स्वच्छता अभियान का जमीनी निरीक्षण किया। […]

You May Like

मनोरंजन