जबलपुर:शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत वे शहर की सड़कों पर उतरे और सफाई व्यवस्था देखी। और शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का सघन दौरा कर स्वच्छता अभियान का जमीनी निरीक्षण किया। इस मौके पर निगमायुक्त ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में कसावट लाने के आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने रामपुर एवं गोरखपुर रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में कचरा संग्रहण की स्थिति देखी। वहीं मेडिकल क्षेत्र में अस्पताल के आस-पास की स्वच्छता और विशेष सफाई अभियान का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने अंधमुक बायपास एवं धनवंतरी नगर में मुख्य सड़कों और डिवाइडरों की सफाई का जायजा लिया। इस मौके पर निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
