देहरादून पुलिस ने खुलेआम मदिरा सेवन करने पर 21 लोगों से वसूला जुर्माना

देहरादून, (वार्ता) सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम शराब पीने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए लगभग 5250 का जुर्माना वसूल किया है।

देहरादून जनपद की सड़कों, चौराहों पर शराब पीने के बाद हुड़दंग मचाने वाले लगभग 21 लोगों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए चालानी कार्यवाही की है।

पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर, नन्दा की चौकी, सुद्धोवाला, झाझरा , विधोली और पौंधा आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में या कारों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 21 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की,और उन्हें वाहन में बैठाकर थाने लाया गया, थाने में पुलिस ने भविष्य के लिए सख्त चेतावनी जारी करते हुए सभी 21 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 5,250 रुपये का जुर्माना वसूला है।

 

 

Next Post

विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेसियों में मंथन

Sun Feb 22 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 24 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते तथा मनरेगा में प्रस्तावित बदलाव कर मजदूरों के कानूनी अधिकारों पर किए जा […]

You May Like