विद्युत तार चुराने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

सतना:बिजली के खंबों से तार काटकर चुरा ले जाने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को धारकुण्डी पुलिस ने दबोच लिया. आरोपी सतना सहित रीवा और मैहर जिले में विद्युत तार चुराने की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रु की तार के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है.बरौंधा थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेंंल से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण केंद्र बैरहना मुख्यालय प्रतापपुर में पदस्थ लाइनमैन द्वारा विद्युत खंबों के तार चोरी हो जाने की घटना की शिकायत 10 जून को की गई थी.

जिसके आधार पर पुलिस द्वारा धारा 136 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरु की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए सतना सहित आस पास के जिलों में हुई इस तरह की घटना की जानकारी जुटाई गई. अधिकांश घटनाओं में चोरी का एक ही पैटर्न सामने आने पर मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया. जिसका नतीजा यह हुआ कि आरोपियों में से रामजी उर्फ लालू कोटवार निवासी ग्राम नीगा थाना गोविंदगढ़ और नारेंद्र उर्फ मोनू साकेत निवासी बोदाबाग रीवा को चिंहित कर लिया गया. इसी कड़ी में दबिश देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने खंबों से विद्युत तार चुराने की घटना को स्वीकार कर लिया.

Next Post

अधिकारी समय सीमा में करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण

Tue Jul 1 , 2025
इंदौर: जिले में राजस्व महाअभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है. इसके अंतर्गत तेजी से राजस्व प्रकरण निराकृत हो रहे हैं. कलेक्टर आशीष सिंह ने आज यहां राजस्व अधिकारियों की बैठक में इस अभियान के प्रगति की समीक्षा की.उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित अवधि में लंबित […]

You May Like