आज शाम खुलेंगे तिघरा बांध के गेट

ग्वालियर। तिघरा डैम का वर्तमान लेवल 739.40 फ़ीट हैl तिघरा डैम केवल 0.60 फीट खाली रह गया है। तिघरा बांध में हो रही जल आवक, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट, तिघरा बांध के कैचमेंट में वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, एवं तिघरा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने बांध के गेटों को शाम 06 बजे के पश्चात कभी भी खोलकर अतिरिक्त जल की निकासी की जा सकती है।

अतिरिक्त जल की निकासी जल आवक अनुसार की जावेगी। आवक में वृद्धि होने पर जल निकासी में वृद्धि की जावेगी। उक्त जल सांक नदी में छोड़ा जाएगा सांक नदी होते हुए यह जल पिलौआ बांध में पहुँचेगा। प्रशासन ने सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु एलर्ट किया है।

जिला ग्वालियर के प्रभावित क्षेत्र ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना एवं जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा व ग्राम बामोर शामिल हैं।

Next Post

गोयल ने ब्रिक्स देशों के भीतर बाजार पहुंच बढ़ाने पर दिया जोर

Fri Sep 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के भीतर बाजार पहुंच बढ़ाने, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और एक-दूसरे की पेशेवरों डिग्रियों को मान्यता देने की अपील की। श्री गोयल ने यहां भारत मंडपम् में ब्रिक्स बिजनेस फोरम के उद्घाटन सत्र […]

You May Like

मनोरंजन