
ग्वालियर। मध्य प्रदेश किसान सभा ने 25 सितम्बर को भोपाल मे एक किसान आक्रोश रैली का आव्हान किया है, चंबल अंचल मे इस रैली को लेकर तैयारियां जारी है, ग्वालियर से भी सैकड़ों किसान भोपाल पहुचेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि किसान विरोधी सरकार के खिलाफ़ प्रदेश भर के किसान एकजुट हो रहे है, सरकार लगातार एक के बाद एक किसान विरोधी नीतियों को लागू करती जा रही है, बगेर मुआवजा दिया भू-अर्जन, जंगलो को कार्पोरेट घरानो को सोपने की नीयत से प्रदेश की 97 लाख हेक्टेयर वन भूमि मे से 37 लाख हेक्टेयर वन भूमि निजी हाथों मे सोपने का फैसला, वनाधिकार कानून के तहत आदिवासी समुदायों को जमीन के पट्टे देने के बजाए जबरिया बेदखली करना, के अलावा खाद संकट के कारण भटकते किसान अति वर्षा से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा आदि सवालों पर मध्य प्रदेश किसान सभा यह आंदोलन कर रही है।
मध्य प्रदेश किसान सभा के ग्वालियर इकाई के अध्यक्ष तलविंदर सिंह और महा सचिव जितेंद्र आर्य ने बताया कि जिले भर मे इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है, अलग अलग क्षेत्रों मे पदाधिकारियों की जिम्मेदारिया निर्धारित की है। गाँव गाँव मे पर्चा वितरण, सभाये एवं पद यात्रा करके जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। किसान नेताओं के अनुसार 25 सितम्बर को भोपाल मे रैली मे भाग लेने के लिए 24 सितम्बर को बड़ी संख्या मे किसान आदिवासी महिला पुरुष भोपाल से लिए कूच करेंगे।
