घरों से कचरा उठाकर सड़कों पर फैलाया, सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

जबलपुर। रांझी जोन में चार महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों का आक्रोश गुरूवार को उस वक्त फूट पड़ा जब उन्होंने अनूठा प्रदर्शन करते हुए पहले तो अंबेडकर वार्ड के पार्षद के घर के सामने कचरे का ढेर पलटाया और फिर बाद में बड़ा पत्थर रांझी से लेकर दर्शन तिराहा तक की मुख्य सड़क के बीच में कचरे का ढेर पलटा दिया। ये पूरा कचरा सफाई कर्मचारियों द्वारा रांझी जोन के अंतर्गत आने वाले घरों में जाकर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के बाद लाया गया था जिसे सड़कों पर पलटा दिया गया। उधर क्षेत्र में गंदगी और बदबू से स्थानीय लोग व व्यापारी बहुत परेशान हुए। निगम कर्मचारियों द्वारा कचरा सड़क पर पलटाने की खबर निगम के आला अधिकारियों के कानों तक पहुंची जिसके करीब दो घंटे बाद सुपरवाइजर व एम आई सी मेंबर दामोदर सोनी मौके पर पहुंचे और उन्होनें सफाई कर्मचारियों को लिखित आश्वासन दिया है कि अगले मंगलवार तक उनके भुगतान की व्यवस्था कर दी जाएगी। तब कहीं जाकर सफाई कर्मचारियों ने वापस दोबारा काम शुरू किया और सड़क पर फैले कचरे को उठाकर अलग किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सुपरवाइजर और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर उन्हें वेतन भुगतान नहीं किया गया तो वे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन रांझी क्षेत्र में बंद कर देंगे।

 

काम लेकर वेतन नहीं दिया जा रहा…

जानकारी के अनुसार निजी ठेका कंपनी के करीब 150 कर्मचारियों को पिछले 4 माह से वेतन नहीं मिला है। विदित हो कि नगर निगम ने उक्त ठेका कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया था, जिसके विरोध में उक्त कंपनी कोर्ट पहुंच गई थी। इस बीच सफाई कर्मियों से काम लिया जा रहा था, लेकिन उनके वेतन भुगतान को लेकर कोई भी आगे नहीं आ रहा था। गुरूवार को कर्मचारियों ने जब प्रदर्शन किया तो अधिकारियों को सामने आना पड़ा।

 

कई बार किया गया शिकायतों को नजरअंदाज

सफाई कर्मचारियों का कहना था कि वेतन न मिलने से उन्हें घर चलाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके पहले उन्होनें कई बार निगम के अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन उनकी शिकायतों को बार बार नजरअंदाज किया जा रहा था। इस कारण सड़क पर कचरा फैलाकर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराने का कर्मचारियों ने प्रयास किया।

Next Post

होर्डिंग पर चढ़े युवक को सुरक्षित उतारने के प्रयास

Thu Sep 18 , 2025
ग्वालियर। शहर के व्यस्त थाटीपुर चौराहे के पास एक काफी ऊंचे लगे होर्डिंग पर एक युवक चढ़ गया।प्रशासन के अधिकारी हैरान हैं। दमकल कर्मी सड़क पर गद्दे एवं दरी लेकर पहुंचे हैं। युवक को सुरक्षित उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like