छिंदवाड़ा की बेटी कल्याणी ने साउथ एशियन कराते प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

सौसर:श्रीलंका के कोलंबो में हाल ही में आयोजित साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नगर की बेटी कल्याणी विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब कल्याणी का में होने वाली एशियन कराते प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
कल्याणी के पिता गोविंद प्रसाद विश्वकर्मा रेमंड कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता सुनीता विश्वकर्मा गृहिणी हैं।

कल्याणी ने कराते की शुरुआती शिक्षा सौसर नगर के संजय मार्शल आर्ट स्कूल में संचालक एवं प्रशिक्षक संजय भुजाडे के मार्गदर्शन में प्राप्त की। वह पिछले छह वर्षों से निरंतर कराते का अभ्यास कर रही हैं।लगभग दो वर्ष पूर्व कल्याणी का चयन मध्यप्रदेश तात्या टोपे मार्शल आर्ट अकादमी भोपाल में हुआ जहां से उन्होंने उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी अकादमी से उन्हें साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद जब कल्याणी का सौसर आगमन हुआ, तो नगर में हर्ष की लहर दौड़ गई। नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया। जगह-जगह उन्हें सम्मानित किया तथा बधाई का सिलसिला लगातार जारी है।कल्याणी का अगला लक्ष्य चीन में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है, जिसके लिए वह अभी से तैयारी में जुट गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर समूचे क्षेत्र में गर्व का माहौल है और नगरवासियों को उनसे आगे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Next Post

मारे ड्रेसिंग रूम अभी भी मजबूत बल्लेबाज है जो जीत दिला सकते है : वॉशिंगटन

Mon Jul 14 , 2025
लॉर्ड्स 14 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड की दूसरी पारी में चार विकेट झटकने वाले भारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने कहा कि अभी भी हमारे ड्रेसिंग रूम में मजबूत बल्लेबाज है जिनके दम पर हम यह टेस्ट जीत सकते है। चौथे दिन के खेल की समाप्ति के बाद वॉशिंगटन ने […]

You May Like