जीआर विश्वनाथ ने मैसूर में टी20 क्रिकेट की वापसी का स्वागत किया

बेंगलुरु, (वार्ता) फैनकोड द्वारा संचालित श्रीराम कैपिटल महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 अपने चौथे संस्करण के लिए वापसी कर रहा है क्योंकि यह टूर्नामेंट 2025 सीजन के लिए मैसूर में स्थानांतरित हो रहा है। सभी 34 मैच 11 से 28 अगस्त तक श्रीकांतदत्त नरसिम्हाराजा वाडियार क्रिकेट स्टेडियम में बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे।

क्रिकेट के दिग्गज गुंडप्पा विश्वनाथ ने स्थल के चयन पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ”मैसूर में ऐसा पहले भी हो चुका है और यह हमेशा से एक अच्छा केंद्र रहा है। मैसूर हमेशा से कर्नाटक क्रिकेट के लिए एक समृद्ध क्षेत्र रहा है और मैसूर में टी20 क्रिकेट की वापसी देखना बहुत अच्छा है। इसे महाराजा ट्रॉफी कहा जाता है, इसलिए यह एक उपयुक्त स्थल है।”

Next Post

स्टाम्प ड्यूटी चार गुना बढ़ाये जाने से आक्रोश, एसबीसी वाईस चेयरमेन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

Fri Aug 8 , 2025
जबलपुर: मप्र शासन की केबिनेट में निर्णय लेकर स्टाम्प ड्यूटी में की गई बढ़ोत्तरी से अधिवक्ता व लोगों में आक्रोश है। उक्त फैसले पर मप्र स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमेन आरके सिंह सैनी ने भी हैरानी व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को […]

You May Like

Play sound