
विदिशा, पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी पर शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने शहर में धूमधाम से जुलूस निकाला. यह जुलूस बजरिया से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ पुनः बजरिया में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के जिला अध्यक्ष सोहेल अहमद बबलू, कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी परवेज अहमद, चौधरी फरहत अली, जनरल मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष चौधरी मुशाहिद अली, जुलूस अध्यक्ष चौधरी जुबेर अहमद पाशा सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे। अंत में चौधरी असरार अहमद नूरी ने दुआ कराई.
