तराना मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर, 1 की मौत

उज्जैन। रात में माकड़ोन-तराना मार्ग पर तेजगति से दौड़ता ट्रैक्टर पलटी खा गया। हादसे में एक युवक की दबने से मौत हो गई दूसरा मामूली रूप से घायल हुआ है। मृतक युवक भोपाल का रहने वाला था। माकड़ोन थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम लिंबादित में रात 10.30 बजे ट्रैक्टर पलटने पर एक युवक के दबने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल माकड़ोन-तराना मार्ग पहुंची थी। एक युवक मामूली घायल हुआ था दूसरा ट्रैक्टर के नीचे दबा था जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकल गया। हालत गंभीर होने पर तत्काल उज्जैन रेफर किया गया। चरक अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत होना सामने आया। पुलिस के अनुसार सत्तन पिता राम सिंह राजपूत हिरण खेड़ी बैरसिया भोपाल का रहने वाला था। वह माकड़ोन में शर्मा परिवार के यहां गिट्टी खदान पर काम करता था रात में तराना से डेलची ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। माकड़ोन पुलिस के अनुसार अस्पताल चौकी से मर्ग डायरी मिलने पर आगे की जांच की जाएगी और घटना में मामूली रूप से घायल हुए युवक के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Next Post

कार कीचड़ में फंसी तो साढ़े 10 लाख का गांजा छोड़ भागा तस्कर

Fri Jul 31 , 2026
जबलपुर। रिमझिम बारिश के बीच अमझर घाटी में लगी पुलिस चेकिंग को देखकर एक कार चालक ने तेजी से गाड़ी को रिवर्स कर भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने जब पीछा किया, तो हड़बड़ाहट में तस्कर की कार कीचड़ में धंस गई। इसके बाद आरोपी कार को चालू हालत […]

You May Like