कृतज्ञ शहरवासी पुण्यतिथि पर माधव को करेंगे नमन

ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 24वीं पुण्यतिथि पर कल 30 सितम्बर को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे।

पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं बालखाण्डे ने बताया कि प्रातः 09 बजे अम्मा महाराज की छत्री में माघब प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें श्रीमती प्रियदर्शनी राजे सिंधिया उपस्थित रहकर श्रृद्धासुमन अर्पित करेगी। नदी गेट पर प्रात: 8 बजे माधव प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। अम्मा महाराज की छत्री स्थित गोपाल मंदिर में सांय 5 बजे प्रसिद्ध गायक वल्लरी मोघे एवं मनीष सक्सेना एवं साथी कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजली द्वारा स्व. माधवराव सिंधिया के प्रति श्रृद्धांजलि अर्पित की जाएगी । इस अवसर पर चारों धर्माे के गुरू संत कृपाल सिंह, शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी, रमेश लाल, क्रिश्चियन समाज के मुख्य पादरी एवं सिख्ख समाज के गुरू बलजीत सिंह को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा। 1000 बिस्तरों के अस्पताल पर मरीजों को भोजन वितरण, महाराज बाडे़ पर दरिद्र नारायण को भोजन वितरण एवं गोले का मंदिर स्थित नेत्रहीन कन्या छात्रावास में भोजन वितरण किया जाएगा। दीनदयाल नगर स्थित अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । एमआईटीएस विश्वविद्यालय में स्व. सिंधिया को पुष्पांजली एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सेवा भारती महानगर ग्वालियर के तत्वाधान में 1000 कन्याओं का पूजन का कार्यक्रम छतरी मंडी हॉकी स्टेडियम मैदान में आयेाजित किया जाएगा। माधव अंधाश्रम के बच्चों को निशुल्क भोजन वितरित किया जाएगा। गायों की सेवा हेतु चारा खिलाया जाएगा।

*सत्येंद्र शर्मा कुष्ठ आश्रम में करेंगे फल वितरण*

भाजपा महानगर ग्वालियर के जिला मंत्री सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि

माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर कल 30 सितंबर को सुबह 8 बजे मानव सेवा कुष्ठ आश्रम, एबी रोड बहोड़ापुर ग्वालियर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी फल वितरण किया जाएगा एवं सुबह 9 बजे कटोरा ताल छत्री पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी एवं शाम 5 बजे छत्री पर भजन संध्या आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी शहरवासियों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

*कांग्रेसजन भी करेंगे नमन*

स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर प्रातः 9 बजे सभी कांग्रेसजन कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर एकत्र होकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में नदीगेट स्थित माधव प्रतिमा स्थल पर पहुचंकर माल्यर्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Next Post

तूफान बुआलोई के कारण वियतनाम में आठ लोग मरे, 17 लापता

Mon Sep 29 , 2025
हनोई, 29 सितंबर (वार्ता) मध्य वियतनाम में सोमवार को तूफान बुआलोई के कारण तूफानी हवाओं और मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन से कई घर जमींदोज हो गये। इसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और 17 अन्य लापता हैं। यह तूफान पूर्वानुमान से पहले वियतनाम […]

You May Like