463 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर पकड़ाए

इंदौर: शहर में अवैध नशे और मादक पदार्थ की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 463 ग्राम अफीम और एक हुंडाई ओरा कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. बरामद की गई अफीम और वाहन की कीमत लगभग 13 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.द्वारकापुरी पुलिस की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई की.

पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 दिशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा शिवेन्दु जोशी के दिशा-निर्देशों के तहत विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई. पिछले दिनों रात के समय फूटी कोठी चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन नम्बर एमपी-09 -एपी- 7020 को रोका, वाहन चालक आलोक शर्मा 45 वर्ष, निवासी विदुर नगर और उसके साथी कमल पटेल 53 वर्ष, निवासी सेटेलाइट कालोनी, बिजलपुर के कब्जे से 463 ग्राम अफीम बरामद हुई.

मौके पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से अफीम के स्रोत और नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए रिमांड में लिया जा रहा है. उनका कहना है कि शहर में नशे और मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए ऐसी सतर्क कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Next Post

एमवाय अस्पताल में चल रहा था गद्दा किराए पर देने का धंधा

Sun Oct 12 , 2025
इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े एमवाय अस्पताल में रात के समय मरीजों के परिजनों को जबरदस्ती गद्दा किराए पर देने वाले अवैध गिरोह पर डीन की सख्त कार्रवाई से लगाम कसने की शुरुआत हुई है. रात में अस्पताल परिसर में अचानक निरीक्षण और सुरक्षा एजेंसी के सहयोग से अब […]

You May Like