हाईवे पर बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल 

जबलपुर‌। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत एन एच 45 जबलपुर भोपाल रोड ग्राम जमखार एवं पेट्रोल पम्प के बीच बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि रंजीत गौंड़ 39 वर्ष निवासी ग्राम पौंड़ी खुर्द पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी रिश्तेदारी में बेलखेड़ा गंगाजली कार्यक्रम में गया था। गांव के घर परिवार के लोगों के साथ लोडिंग बुलेरो से बेलखेड़ा जा रहे थे बुलेरो के आगे उसका मोटर सायकल में उसका भतीजा आकाश आदिवासी, भांजा देवराज आदिवासी 30 वर्ष निवासी रोजेघाट थाना तेजगढ़ जिला दमोह, देवराज के साथ वाला लड़का मोटर सायकल चला रहा था। एन एच 45 ग्राम जमखार और पेट्रोल पम्प के बीच पहुॅचे तभी मोटर सायकल के आगे जा रही मोटर सायकल वाले को बाजू से टक्कर मारकर तीनों मोटर सायकल से गिर गये, मोटर सायकल चलाने वाला कूद गया आकाश और देवराज को हाथ पैर, सिर एवं शरीर में चोटें आईं, भांजा देवराज की मोके पर मौत हो गयी ।

Next Post

फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक घायल

Tue Jul 29 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े फायरिंग कर दी, हमले में एक युवक घायल हो गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर पतासाजी कर रही है।एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शिवा रैकवार पर मोटर साइकिल सवार […]

You May Like