मोबाईल दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

राजगढ़। नगर के बड़ चौक स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. घटना के समय दुकान बंद थी. बंद दुकान से धुआं निकलता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शटर के ताले तोड़े और आग बुझाने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार, आग से दुकान में रखे कुछ मोबाइल, रिपेयरिंग का सामान और मोबाइल एसेसरीज जल गईं. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. आग लगने से दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

 

Next Post

जन विश्वास अभियान के दौरान सभी अधिकारी फील्ड में रहकर जन समस्याओं का करें निराकरण : सीएम डॉ. यादव

Wed Oct 21 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रारंभ किया गया अभियान है। सरकार की प्राथमिकता वाले इस अभियान में सभी अधिकारियों को फील्ड में जाना ही है। सभी अधिकारी इस दिन फील्ड में रहकर अधिकतम जनसमस्याओं को मौके […]

You May Like