बुंदेलखंड को फिल्म मानचित्र पर लाने की पहल, दमोह में हुआ फिल्म फेस्टिवल का ऐलान

दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित राधिका पैलेस में बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम के आयोजन को लेकर बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के उद्देश्य, बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत और फिल्म पर्यटन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं राज्य मंत्री लखन पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही दमोह जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, मंत्री अनुज के प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह लोधी, एसडीएम आर.एल. बागरी सहित फिल्म एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़े रशिम जेता, नरेन्द्र व्यास, राजीव अयाची तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ बुंदेलखंड को फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Next Post

ATM पिन के बहाने 85 हजार की ठगी

Fri Dec 19 , 2025
बैतूल। बैतूल में एटीएम पिन जनरेट करने के दौरान ठगी का एक मामला सामने आया है। इंडियन ओवरसीज बैंक की गंज शाखा के एटीएम में पिन बनाते समय एक ग्राहक से धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से करीब 85 हजार रुपये निकाल लिए गए। जानकारी के अनुसार खाताधारक […]

You May Like