कैंट के व्यापारियों से वसूला जा रहा एक हजार गुना टैक्स

जबलपुर। छावनी जन आंदोलन समिति के पदाधिकारियों द्वारा गुरूवार को कैंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार से मुलाकात कर उन्हें 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिस दौरान सीईओ ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह अगली बोर्ड बैठक में कोशिश करेंगें कि नियमानुसार सदर के व्यापारियों को उनकी मांगों के अनुरूप राहत दी जा सके।

इस संबंध में कैंट बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे ने नवभारत को बताया कि सीजनल व्यापारियों से 1 हजार से बढ़ाकर 1800 रुपए कैंट बोर्ड द्वारा लिए जाने लगे हैं, वहीं सदर के व्यापारियों से 1 हजार गुना टैक्स वसूला जा रहा है।

 

ये रहीं मुख्य मांगें

–कैंट सदर क्षेत्र के व्यापारियों से नियमानुसार 10 से 15 प्रतिशत टैक्स वसूला जाए।

 

–छोटे व्यापारियों के लिए हॉकर जोन बनाए जाएं।

 

— सीजनल व्यापारियों से 1 हजार रुपए वसूल किए जाएं।

Next Post

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के मरीज के पास मिलीं शराब की बोतलें

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर। बेहतर इलाज व्यवस्स्था और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के उद्देश्य से बनाए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती एक मरीज के पास से करीब 8 शराब की बोतलें मिलीं हैं। अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती मरीज के पास शराब की बोतलें मिलने […]

You May Like