जय श्रीराम के जयकारों से गूंजी पवित्र नगरी, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुलताई। पवित्र नगरी में रामनवमी के अवसर पर जय माँ हिन्दू संगठन द्वारा गुरुवार शाम बस स्टैंड स्थित मॉ दुर्गा मंदिर से जय जय श्रीराम के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बस स्टैंड से निकलकर मुख्यमार्ग से होते हुए जयस्तम्भ चौक, फव्वारा चौक, नागपुर नाका होते हुए गांधी चौक से वापस दुर्गा मंदिर पहुचीं। शोभा यात्रा में डीजे एवं विशेष बैंड बाजो की थाप एवं भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं द्वारा जमकर डांस किया। इस दौरान जगह जगह श्रद्धालुओ द्वारा पुष्प वर्षा कर शरबत एवं पानी वितरित किया। शोभायात्रा में शामिल जय मां दुर्गा हिन्दू संगठन समिति के मयंक पाठक, निखिल जैन, लोकेश यादव, सहित कार्यकर्ताओ ने बताया समिति द्वारा रामनवमी पर प्रतिवर्ष जन सहयोग से शोभायात्रा निकाली जाती है।इस बार भी रामनवमी पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में अयोध्या में विराजित श्रीराम लला मंदिर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही,इसके अलावा में विभिन्न देवी देवताओं की झाकियां शोभायात्रा में शामिल हुई। जिसमें श्रीराम माता सीता,लक्ष्मण, हनुमान जी,भगवान शंकर पार्वती की आकर्षक झाकियां शामिल थी। जिसे नगर वासियों द्वारा जमकर सराहा गया।

Next Post

स्टार्टअप्स की मदद के लिए डीपीआईआईटी ने किया डिजिटल मनोरंजन कंपनी के साथ सहयोग समझौता

Thu Mar 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) देश में स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप, नवोन्मेषकों और उद्यमियों को समर्थन देने के लिए एक डिजिटल मनोरंजन कंपनी के […]

You May Like