
रीवा। रीवा में अमानत पर खयानत का मामला प्रकाश में आया है जहा एक महिला के साथ पड़ोसी महिला द्वारा विश्वासघात कर उसके लाखो कीमती गहने ही ऐठ लिए है. आरोप है पड़ोसी ने रिश्तेदारी में जाने पीडि़त महिला से उसके गहने और साड़ी मांगे और बाद में वह उसे लौटाना तो दूर गहने लेने की बात से मुकर गई और उसे पहचानने से भी इंकार कर दिया.
फिलहाल पड़ोसी द्वारा किए गए विश्वातघात और अमानत में खयानत का शिकार हुई महिला ने पहले संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उसने पुलिस अधिक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. दरअसल मामला रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र ग्राम तेंदुन है. ग्राम तेंदुन निवासी पीडि़त महिला मीना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 फरवरी को पड़ोस में रहने वाली महिला ने रिश्तेदारी में जाने की बात कह कर उसके गहने और साड़ी मांगे थे. पीडि़त महिला की माने तो इसके पूर्व भी उसके द्वारा गहने और कपड़े लिए गए थे, जिसे वह वापस लौटा दी थी. लेकिन इस बार गहने और कपड़े लेने के बाद उसने वापस लौटाना तो दूर उन्हें लेने से साफ इनकार कर दिया. हालांकि सूरत महिला ने मामले की शिकायत बैकुंठपुर थाने में दर्ज कराई थी लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो उसने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की.
