सागर:मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना मे उर्वरकों की अवैध भंडारण अमानत उर्वरकों साथ ही उर्वरक की ओवर रेटिंग पर कृषि विभाग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कृषक सुरेन्द्र सिंह दांगी, ग्राम दुरुवा, तहसील बीना, जिला सागर ने कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड बीना में उपस्थित होकर मेसर्स शुभम ट्रेडर्स, प्रोपराइटर अंकुश समैया, बीना के विरुद्ध एन.पी.के. 20:20:0:13 उर्वरक निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय, उर्वरक निरीक्षक दीपेश मोघे, कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक कौशिक एवं प्रताप सिंह बागरी द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। टीम ने कृषकों एवं फर्म संचालक के कथन दर्ज किए तथा स्थल पंचनामा तैयार किया।जांच के दौरान कृषकों एवं फर्म संचालक के कथनों के आधार पर यह पाया गया कि एन.पी.के. 20:20:0:13 उर्वरक कृषकों को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचा गया।
इसके अलावा फर्म पर उर्वरक मूल्य सूची, स्कंध एवं विक्रय दर बोर्ड प्रदर्शित नहीं था, तथा मांगने पर निर्धारित अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए।उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 की धारा 4 एवं 35 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 अंतर्गत बीना थाना में संबंधित फर्म संचालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 173 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई
