यूपी के मानिकपुर से लाया जा रहा तीन क्विंटल मावा किया गया जप्त

रीवा:कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल के निर्देश पर रक्षा बंधन त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए मिष्ठान प्रतिष्ठानों कारखानों एवं रीवा क्षेत्र में बाहर जाने वाले मावे एवं मिल्क केक की जाँच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष अभियान आरंभ किया गया है.जाँच के दौरान प्रभू डेयरी एवं स्वीट्स रतहरा बाईपास से मावा दही एवं दूध, पयोर मिल्क डेरी स्वीट्स पडरा से पनीर एवं दही, कृष्णा डेयरी एवं स्वीट्स शांति बिहार कॉलोनी से दूध बिस्किट, शगुन डेरी कुठुलिया से दूध एवं दही, द्विवेदी मिष्ठान भंडार न्यू बस स्टैंड से ब$र्फी एवं समोसा ,कृपा स्वीट्स पीटीएस चौराहा से मिल्क केक के नमूने जाँच हेतु भेजे गए हैं.

सभी प्रतिष्ठानों में निरीक्षण के दौरान स्वच्छता की कमी पाए जाने से संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी निर्देश दिए गए हैं. इसी प्रकार गंगेव स्थित संध्या स्वीट्स में संदेहास्पद मिल्क केक एवं ब$र्फी पाए जाने पर समस्त मिठाइयों को नष्ट कराया गया. त्योहार के समय रीवा में मानिकपुर की ओर से रेल एवं प्राइवेट गाडिय़ों की सहायता से अमानक मावे की आवक की शिकायत प्राप्त होने पर पकडऩे के प्रयास किए जा रहे है. खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में मानिकपुर उत्तर प्रदेश से रीवा में खपाने के लिए लाया जा रहा तीन क्विंटल संदेहास्पद मावा ज़ब्त किया गया. यह सामग्री मातादीन व्यापारी की है जो मानिकपुर चित्रकूट निवासी है और रीवा में मावा भेजते हैं. लगातार कार्यवाही जारी रहेगी. अमानक मिलने पर प्रकरण दर्ज होगा

Next Post

मेडिकल रिपोर्ट दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगी

Thu Aug 7 , 2025
जबलपुर: दमोह से जबलपुर बेटे का इलाज कराने आए पिता को ठगों ने शिकार बना लिया। रिपोर्ट दिलाने के नाम पर ठगी कर पैसे ऐंठ लिए और भाग गए। मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर ने बताया कि दमोह हटा निवासी तातु 65 वर्ष पत्नी राम रानी के साथ बेटे बलराम […]

You May Like