
भिंड। जिले के मिहोना थाने में रिटायर फौजी के साथ थाना प्रभारी द्वारा की गई अभद्रता से नाराज भूतपूर्व सैनिक संगठन के फौजियों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर थाने में पहुंचकर हंगामा किया। थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। भिंड एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया, उसके बाद धरना समाप्त हो गया।
