जल,जन और सेवा संकल्प बाइक यात्रा का चितरंगी में स्वागत

चितरंगी । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही जल, जन और सेवा संकल्प बाइक यात्रा का जिले में प्रवेश पर चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के लमसरई में उत्साह एवं जनभागीदारी के वातावरण में स्वागत किया गया।

राज्यमंत्री राधा सिंह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, रामनिवास शाह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा एवं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवेन्द्रधर द्विवेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में शामिल प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। स्वागत अवसर पर सेवा को सामाजिक दायित्व से जोड़ने और जनभागीदारी के माध्यम से सेवा संकल्प को व्यापक जनअभियान का स्वरूप देने का संदेश दिया गया। युवाओं, ग्रामीणों एवं विभिन्न सामाजिक समूहों को सेवा कार्यों से जोड़कर सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लमसरई में स्वागत के पश्चात यात्रा देवरा पहुंचेगी, जहां गौ-सेवा एवं भारत माता की आरती, मिसिरगवां में ग्राम चौपाल एवं हितग्राही संवाद तथा चितरंगी में युवा संवाद एवं भोजन कार्यक्रम आयोजित होगा। यात्रा के अगले चरण में कल 20 सितम्बर को प्रात: कर्थुआ में वृक्षारोपण के पश्चात बाइक यात्रा झोखो के लिए रवाना होगी।

Next Post

तीन आरोपियों पर 10-10 हजार इनाम 

Sat Sep 19 , 2026
सिंगरौली । कंचन ज्वेलर्स लूटकांड में फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सियाज केएम ने प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जयंत के बजरंग कॉम्पलेक्स स्थित कंचन ज्वेलर्स में 17 सितंबर की शाम करीब 5:50 बजे पांच हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों […]

You May Like