दतिया: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम उदगवां में आयोजित जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों से जुड़े 130 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई हुई। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति देखी और भवन को जल्द पूरा कर हैंडओवर करने को कहा। उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएमएचओ को डिलीवरी प्वाइंट शुरू करने, सीएचओ की पदस्थापना तथा तत्काल 24×7 स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए। नई पीएचसी तैयार होने पर सेवाओं को वहां स्थानांतरित किया जाएगा।
शिविर में उद्यम संवाद के तहत राजपुर निवासी पवन यादव को टेंट मटेरियल उद्यम के लिए 2.75 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र मिला। वहीं तिरुपति बायोमास के नीरज कुशवाह को एमएसएमई पॉलिसी के तहत 40 प्रतिशत सब्सिडी का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासकीय संस्थाओं का औचक निरीक्षण भी किया।
