पटना: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के बांका, मोतिहारी और बोधगया में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता का उत्साह दिख रहा है, उससे स्पष्ट है कि बिहार की बहार, एनडीए सरकार। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जनता के लिए काम कर रहे हैं, किसानों, जवानों, माताओं और युवाओं के जीवन में बदलाव ला रहे हैं।
डॉ. यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि एनडीए के नेता जनता के बीच हैं जबकि राहुल गांधी चुनाव छोड़कर पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी बिहार का अपमान करते हैं, पर जनता 11 तारीख को वोट के सुदर्शन चक्र से उन्हें जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी और नीतीश के नेतृत्व में देश और बिहार तेज़ी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं
