रुद्रसागर के पवित्र जल पर नजर आएगी महाकाल की गाथा, आज करेंगे लोकार्पण

उज्जैन: महाकाल मंदिर के पीछे रुद्र सागर पर जो फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है, जिसका लोकार्पण भी सीएम डॉ मोहन यादव ने किया था, उसी सागर के पवित्र जल पर अब महाकाल की गाथा भी दिखाई देगी और इस लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री डॉ यादव करेंगे.नवभारत से चर्चा में महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि यह लाइट एंड साउंड शो अपने आप में एक अनूठा शो रहेगा, आधे घंटे तक श्रद्धालु इसका नजारा देख सकेंगे और यह पहले वाले लाइट एंड साउंड शो से बिल्कुल भिन्न है जिसका संचालन कमल तालाब के समीप किया जा रहा है. रुद्र सागर के जल पर धार्मिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक आकृतियां तैरते हुए दिखाई देगी, जो देखने वाले को मंत्र मुग्ध कर देगी.
महाकाल क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद
महाकाल लोक की भव्य सुंदरता के बाद अब महाकाल लोक से लगे रुद्र सागर में पानी की सतह पर भव्य 3 डी इफेक्ट और लाइट एंड साउंड शो का लेआउट तैयार कर लिया गया है. महाकाल मंदिर प्रशासक ने बताया कि रुद्र सागर पर स्वयं सीएम आज आएंगे और इस अद्भुत प्रकल्प का शुभारंभ करेंगे.
महाकाल महिमा और उज्जैन की गाथा
ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नव विस्तारित क्षेत्र श्री महाकाल महालोक में बने रुद्रसागर ब्रिज पर 3डी इफैक्ट के साथ भव्य लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ मुख्यमंत्री के कर कमलों से होगा, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है इस पर भगवान शिव की महिमा और उज्जयिनी की गौरव गाथा सजीव हो उठेगी.
32 करोड से यह प्रकल्प हुआ तैयार
उज्जैन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और गौरवशाली इतिहास को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए मध्यप्रदेश की सरकार श्री महाकाल महालोक में लगातार नए आकर्षण जोड़ रही है. भव्य शैल चित्र और मूर्तियों की स्थापना के बाद अब यहाँ प्राचीन रुद्र सागर में फव्वारे से पानी की स्क्रीन तैयार कर उस पर भगवान शिव व उज्जैन की महिमा 3 डी इफेक्ट के साथ लाइट एंड साउंड शो दिखाने-सुनाने की तैयारी की जा रही है. इस कार्य को करने के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए.
स्वच्छ जल के लिए सिस्टम लगाए
महाकाल मंदिर के आसपास सीवरेज सिस्टम सुधार कर रुद्र सागर में आसपास के घरों से आने वाला गंदा पानी मिलने से रोक दिया गया है. रुद्र सागर का पानी हमेशा स्वच्छ रहे, इसके लिए अत्याधुनिक सिस्टम लगाकर इसमें नर्मदा, शिप्रा, गंभीर नदी का पानी भरा गया है. रुद्र सागर में मिलने वाले नालों एवं बारिश के पानी के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालकर पानी को दूसरे स्थान पर ट्रांसफर किया गया है. रुद्र सागर का वाटर लेवल स्थिर रहे इसकी भी पूरी तैयारी कर ली गई है. आज लाइट एंड साउंड शो के लोकार्पण पश्चात अब यह पूरा क्षेत्र और निखार कर सामने आएगा

Next Post

कीर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

Wed Aug 27 , 2025
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कीर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह एवं महासम्मेलन में वर्चुअली शमिल हुए. उज्जैन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सुरेंद्र कीर को युवा प्रदेश संयोजक बनाया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि शीघ्र ही कीर समाज की एक राज्य स्तरीय पंचायत राजधानी भोपाल में […]

You May Like